फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हसायन से किन्नर शकीना बनीं सभासद, वार्ड की पानी, सड़क जैसी समस्याओं का कराएंगी समाधान

Sun, 14 May 2023 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शकीना ने बताया कि वह अपने वार्ड की पानी, सड़क, पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान कराएंगी। आवासहीनों को आवास दिलाने का प्रयास करेंगी। विजयी प्रमाणपत्र मिलने पर वार्ड दो के लोगों ने शकीनों का फूलों और नोटों का हार पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
किन्नर सकीना बनी सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद की हसायन नगर पंचायत में पहली बार वार्ड संख्या दो से किन्नर शकीना ने जीत हासिल की है। रिटर्निंग ऑफिसर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह से प्रमाणपत्र मिलने के बाद शकीना प्रसन्न दिखाई दीं। 

विज्ञापन


शकीना ने बताया कि वार्ड दो के मतदाताओं ने जिस विश्वास के साथ अपना मत देकर उन्हें आशीर्वाद दिया है, वह उसे कभी भूल नहीं पाएंगी। शकीना को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 154 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैयालाल सक्सेना को 117 और निवर्तमान सभासद श्याम कश्यप को 111 मत मिले। 

शकीना ने बताया कि वह अपने वार्ड की पानी, सड़क, पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान कराएंगी। आवासहीनों को आवास दिलाने का प्रयास करेंगी। विजयी प्रमाणपत्र मिलने पर वार्ड दो के लोगों ने शकीनों का फूलों और नोटों का हार पहनाकर सम्मान किया और मिठाई खिलाई। इस दौरान दिलशाद अली, नौशाद अली, सगीर पैकार, रियाजुददीन खां, मंगलामुखी शब्बो, राधा, भूरे खां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें