फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन ने तीन महिलाओं में मारी टक्कर, बिहार की एक महिला की मौत और दो घायल

Sun, 14 May 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिहार की महिला एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। वह दो अन्य महिलाओं के साथ अपनी नातिन को दवा दिलाने शहर आ रही थी। इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने महिलाओं में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने शनिवार को तीन महिलाओं में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बिहार के नवादा जिला निवासी 50 वर्षीय शकुंता पत्नी सुरेश मांझी यहां एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। वह दो अन्य महिलाओं के साथ अपनी नातिन को दवा दिलाने शहर आ रही थी। इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने महिलाओं में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शकुंता की मौके पर ही मौत हो गई। 

कारी देवी पत्नी धीरज मांझी व मंगली देवी पत्नी रविंद मांडी निवासी बिहार घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतिका शकुंता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें