हाथरस : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को राखियों के लिफाफे भेजतीं महिला शिक्षामित्र। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के आह्वान पर मांडलिक मंत्री और जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में महिला शिक्षामित्रों ने एकजुट होकर डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर राखियां भेजीं।
जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने कहा है कि वर्तमान समय हमारे लिए मुश्किलों और चुनौतियों से भरा है। स्थितियां हमारे प्रतिकूल हैं। इस परिस्थिति में भी संगठन शिक्षामित्रों की उचित मांगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष रखने एवं पूर्ण कराने के लिए संगठन निरंतर अथक परिश्रम करते हुए प्रयासरत है।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को महिला शिक्षामित्रों द्वारा राखी भेजकर 2017 का चुनावी संकल्प पत्र याद दिलाया गया है। संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूर्ण कराने का एक प्रयास किया गया है। इस मौके पर उर्मिला, सरला देवी, कमलेश देवी, मीना गौतम, नीलम शर्मा , ललिता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद