फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ड्यूटी के दौरान आपस में भिड़े दो पुलिसकर्मी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सदर तहसील में सुरक्षा गारद में तैनात दो मुख्य आरक्षी आपस में भिड़ गए। जिससे काफी हंगामा हो गया। इलाका पुलिस दोनों को अपने साथ लाई और फिर उनका परीक्षण कराया गया। प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसपी ने दोनो को निलंबित कर दिया है।
मुख्य आरक्षी हरीकृष्ण एवं मुख्य आरक्षी बनी सिंह तहसील सदर में अस्थाई सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। दोनो बुधवार की रात्रि आपस में भिड़ गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि मुख्य आरक्षी हरीकृष्ण व मुख्य आरक्षी बनी सिंह आपस में लड़ रहे थे। जिनको तत्काल गारद से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण में यह बात सामने आई कि हरीकृष्ण शराब पिए हुए था। एसपी ने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस हाथरस की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी हरीकृष्ण व बनी सिंह को अपने कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही, शिथिलता, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें