फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी की बाइक और मोबाइल सहित तीन नाबालिग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किशोर अवस्था में ही अपराधी बनने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। अब पुलिस ने तीन किशोरों को चोरी की बाइक और मोबाइल फोन सहित बंदी बनाया है। इसमें दो हाथरस शहर व एक चंदपा क्षेत्र का रहने वाला है। अपनी शोक मौज के लिए पढ़ने लिखने की उम्र में किशोर जरायम की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं।
पिछले दिनों शहर के हलवाई खाना में सरेशाम एक वृद्धा के अपहरण में भी तीन नाबालिगों की गिरफ्तारी हुई थी। अब पुलिस ने तीन और किशोरों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पास से चोरी की एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों से आरपीएम स्कूल कोटा रोड के निकट से बाइक चुराई थी। इनमें दो शहर व एक चंदपा क्षेत्र का रहने वाला है। मेडिकल परीक्षण में तीनों के नाबालिग निकलने के बाद इन्हें बाल सुधार गृह मथुरा भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें