फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे स्टेशन पर तैनात रहा फोर्स, एसपी ने किया सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते सिटी स्टेशन पर भ्रमण करते एसपी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान नेताओं पर भी पैनी नजर रखी गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को पूरे देश में रेल रोकने की घोषणा की थी। इसे लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर खुद एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम सदर राजकुमार, सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने मय फोर्स निरीक्षण किया। वहीं हाथरस जंक्शन, सासनी, मानिकपुर, पुरा, मुरसान सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी फोर्स तैनात रही। किसान नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें