फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शासन के दूत ने पीकू वार्ड में परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
हाथरस : पीकू वार्ड की तैयारियों के बारे में महिला स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी से जानकारी लेते प - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस क्रम में शासन से नामित टीम ने शुक्रवार को यहां आकर कोविड एल टू अस्पताल परिसर में बने पीकू वार्ड का मुआयना किया। वहां ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। आपातकालीन मामलों में दिए जाने वाले उपचार के तरीकों के बारे में पता किया। टीम ने यहां की तैयारियों की सराहना की है।
शासन स्तर से नामित दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को टीबी अस्पताल परिसर में बने कोविड एल टू अस्पताल के पीकू वार्ड में पहुंची। टीम में आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. प्रदीप कुमार और एक बाल रोग विशेषज्ञ शामिल थे। पीकू वार्ड के वेंटिलेटर, ऑक्सीजन आपूर्ति के बारे में टीम ने जानकारी ली। महिला स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ड में मौजूद सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने का तरीका पूछा। मरीज को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम दो दिन के लिए जिले के दौरे पर है। पहले दिन टीम ने पीकू वार्ड व कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। शनिवार को टीम कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी ली लेगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें