फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉक्टर्स डे पर लिया कर्तव्य व निष्ठा का संकल्प

विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉक्टरों के जब्जे, प्रतिबद्धता एवं मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य तथा लोगों बचाने के लिए खुद की जान को जोखिम में डालकर किया गया सेवा कार्य सराहनीय है। प्रतिबद्धता के साथ सेवा कार्य करने वाले सभी चिकित्सकों को सैल्यूट। यह बातें डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने कहीं। इस मौके पर चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सीएमओ दफ्तर परिसर में प्रोविंसियल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (पीएमएसए) के बैनर तले डॉक्टर्स डे मनाया गया। सभी चिकित्सकों ने कर्तव्य निष्ठा का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम फैमिली डॉक्टर की थीम पर आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीड़ित लोगों का उपचार करते हुए कई डॉक्टर खुद भी संक्रमित हो गए, फिर भी उन्होंने सेवा भाव का जज्बा दिखाया और लोगों की सेवा एवं उपचार करने में जुटे रहे। चिकित्सकों ने कोरोना काल में पूरी निष्ठा, जज्बा एवं सेवाभाव दिखाते हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया। इसी जज्बे एवं उत्कृष्ट कार्य करने की भावना को देखते हुए डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। यहां कोरोना काल में चिकित्सा प्रबंधन के दौरान के अनुभव भी साझा किए गए।
विज्ञापन

संचालन डॉ. केके शर्मा ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना काल में सभी चिकित्सकों द्वारा श्रेष्ठ कार्य किया गया, फिर भी कुछ चिकित्सकों के प्रयास एवं सेवाकार्य अतुलनीय है। उन्होंने डॉक्टरों को इस दिन की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इसी जज्बे एवं कर्तव्य निष्ठता से कार्य करते रहकर मानवता की सेवा में जुटे रहने का संकल्प लेने की बात कही। इससे पूर्व जिला महिला व जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। यहां पर डॉक्टरों की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. एएस वशिष्ठ, सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. नरेश कुमार, एसीएमओ संजीव गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल मौर्या, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. भारती घोरे, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. मंजूरानी, डॉ. गोपाल वर्मा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. दानवीर सिंह, डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें