फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला वर्ग में नीरज, कुसुम, पिंकी, निशा, भारती, श्रुति, रिंकी ने मारी बाजी

विज्ञापन
मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दौरान एक दूसरे पर मुक्का बरसाते खिलाड़ी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय, हाथरस में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पुरुष व महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयी मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि विपिन चौधरी, इंस्पेक्टर महिला थाना, हाथरस ने बजरंगबली के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिलाओं की 48 किलो भारवर्ग में नीरज कुमारी, 50 किलो कुसुम बघेल, 52 किलो में पिंकी कुमारी, 54 किलो में निशा जांगड़ा, 57 किलो वग में भारती शर्मा, 60 किलो वर्ग में श्रुति पाठक, 63 किलो वर्ग में रिंकी शर्मा, 66 किलो वर्ग में सेजल चक्रवर्ती, 75 किलो वर्ग में दीपिका, 81 किलो वर्ग में वंशिका कुमारी एवं 81 भार वर्ग में शिवांगी तोमर विजयी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरुष वर्ग की सिर्फ तीन प्रतियोगिताएं हुईं। बाकी प्रतियोगिताएं बुधवार को होगी। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य ने आह्वान किया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में दीपक मिस्त्री, दिनेश, सौमेश, आदित्य, वीरेंद्र, विपिन शाक्य, गौरव ठाकुर, राहुल पाठक, शिशुपाल सिंह चाहर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान आयोजक सचिव डॉ, सत्यदेव पचौरी, डॉ, डी.के. दीक्षित, डॉ, विमलेश, डॉ. संदीप बंसल, डॉ, सुनंदा महाजन, डा. केएन त्रिपाठी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एमपी. सिंह, डॉ. रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर डॉ. प्रवीन जादौन, सेलेक्टर, रीता गुप्ता, डॉ. स्वतेंद्र सिंह, ब्रजेश गौतम, राजकिशोर, दीपक यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें