सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ट्रैक्टर की ट्राली पर रिफलेक्टर लगाते एआरटीओ विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सर्दी की शुरुआत के साथ हल्का कोहरा छाने लगा है। रात में रिफलेक्टर साफ दिखाई देता है। इसलिए वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाएं। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सके। उक्त बातें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आरआई संतोष कुमार ने कहीं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत आरआई संतोष कुमार के नेतृत्व में शहर के मथुरा बरेली मार्ग पर टैंपो चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहन स्वामियों को जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उसके बाद टीम मंडी समिति पहुंची।
टीम ने मंडी में खड़े ट्रैक्टरों पर रिफलेक्टर टेप लगाया। वाहन स्वामियों ने टेप लगवाने की अपील की। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार भारती, पप्पू प्रकाश, धर्मेद्र गुप्ता, विकास दीक्षित, धर्मेद्र शर्मा, विशाल चक आदि थे।