फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 42 सौ बकायेदार वाहन चलते मिले तो होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 4,200 वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये का रोड टैक्स बकाया है। कई बार सूचना देने के बाद भी इन बकायेदारों ने टैक्स जमा करने की सुध नहीं ली है। इन वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग का चाबुक चलेगा। यदि सड़क पर चलते मिले तो इनको सीज किया जाएगा। बकाया जमा न करने वाले बकायेदारों को अक्तूबर के अंत तक आरसी भी भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि दिन-प्रतिदिन जिले की सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन वाहन स्वामी रोड टैक्स जमा करना भूल गए हैं। अब ऐसे वाहन स्वामियों से संभागीय परिवहन विभाग सख्ती से निपटेगा। जिले के 42 सौ वाहनों से बकाया वसूलने के लिए जिले की सड़कों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। रोड टैक्स जमा करने के लिए बकायेदारों को फोन कॉल के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इसके बाद भी वह बकाया जमा नहीं करते हैं तो वाहन को सीज किया जाएगा। अक्तूबर के अंत तक इनकी आरसी जारी की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि बकाया वाले वाहन स्वामियों को बकाया जमा करने के लिए फोन कॉल से प्रेरित किया जा रहा है। यदि इसके बाद वह बकाया जमा नहीं करते हैं तो वाहन को सीज किया जाएगा और आरसी जारी करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें