न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर के निकट उत्तर-मध्य रेलवे के ट्रैक पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे 58 वर्षीय बुजुर्ग जयप्रकाश पुत्र कारे सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सासनी के गांव ततारपुर निवासी जयप्रकाश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह अपने खेत से गांव वापस आ रहे थे। तभी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मडराक एवं ततारपुर के मध्य डाउन लाइन पर वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद परिजनों ने शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद