फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव लढ़ौता के भूपेंद्र हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस अभिरक्षा में खड़े गोलीकांड के आरोपी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लढ़ौता में आठ मई को पारिवारिक रंजिश में हुई भूपेंद्र नाम के युवक की हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को शुक्रवार को पुलिस ने इगलास रोड स्थित गांव बसगोई के निकट अलीपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि आठ जून की रात को गांव लढ़ौता में पारिवारिक रंजिश को लेकर 40 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ भोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी बबली उर्फ रेनू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप था कि भूपेंद्र उर्फ भोला गांव के पूर्व प्रधान सतीशचंद्र के घेर में ट्रैक्टर खड़ा कर अपने घर जा रहे थे। तभी नामजद आरोपी श्यामवीर सिंह, कान्हा उर्फ कृष्ण कुमार, हरीश कुमार व जितेंद्र ने रास्ते में रोककर भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। तभी से पुलिस को चारों आरोपियों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव एवं एसआई धर्मेंद्र सिंह शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने इगलास रोड स्थित गांव बसगोई के निकट अलीपुर चौराहे से इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कहीं जाने की फिराक में वहां खड़े थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्यामवीर सिंह पुत्र डंबर सिंह व जितेंद्र पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम लढ़ौता बताया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। अभी दो और आरोपी कान्हा उर्फ कृष्ण कुमार व हरीश कुमार पुलिस की पकड़ से दूर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें