फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दोपहर तक 200 से अधिक राखियों का हुआ वितरण

विज्ञापन
हाथरस : रक्षाबंधन के चलते मुख्य डाकघर में होता काम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों की राखी पहुंचाने के लिए रविवार की छुट्टी में शहर का मुख्य डाकघर खुला। सुबह आठ बजे अलीगढ़ से राखी स्पेशन मेल आई। उसके बाद पोस्टमैन की मदद से 200 से अधिक राखियों को भाइयों को पहुंचाया गया। रविवार को डाकघर में अन्य कामकाज बंद रहा। राखी पाकर भाइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग ने इस बार खासी तैयारियां की थी। बहनों की राखियों को पहुंचाने के लिए स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे भी मंगाए। कई दिनों से ढाई से से तीन सौ राखियों को अन्य जिलों व प्रांतों में भेजा गया। शनिवार को करीब एक हजार राखियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह छुट्टी में शहर का मुख्य डाकघर खुला। सुबह राखी मेल आने के बाद पोस्टमैन की मदद से दोपहर तक राखियों का वितरण किया गया। इस दौरान दो सौ से अधिक राखियों को नियत स्थान पर पहुंचाया गया। इस मामले में पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि रविवार को दो सौ से अधिक राखियों का वितरण किया गया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें