सोमवार की शाम को छाए बादल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। उसके बाद आसमान में बादल छाए गए। सुबह से शाम तक बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। मौसम के करवट बदलने से आमजन को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम प्रयास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। बीते दिनों आई आंधी बारिश से तापमान में गिरावट आई। सोमवार की सुबह सुबह सूरज की तपिश ने आमजन के पसीने छुड़ाए। जैसे दोपहर को गर्मी अधिक होने के चलते लोग बचने का प्रयास करते हुए नजर आए। उसके बाद आसमान में बादल छा गए। सूरज पर बादलों का पहरा रहा। इससे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आमजन को गर्मी से राहत मिली।