फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवाओं को सदस्यता दिलाकर पार्टी को करें मजबूत

विज्ञापन
हाथरस : सदस्यता पर्ची के साथ विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल ने रविवार से जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष चौधरी केशव सिंह के आवास से युवाओं को सदस्यता दिलाकर अभियान शुरू किया गया।
विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि रालोद किसान, गरीब, मजदूरों की पार्टी है। पार्टी नौजवानों की आवाज भी उठाती रही है, इसलिए गांव से शहरों तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। हमारा लक्ष्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। जिलाध्यक्ष चौधरी केशव सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना है, इसलिए बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा रालोद के जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने कहा कि जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो, ऐसा प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं का रहेगा। रालोद नेता दीपू चौधरी ने युवाओं से रालोद से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह एडवोकेट, विधायक गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष केशव देव, महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, कर्मवीर सिंह, सनेही लाल, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें