न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चाहर, क्षेत्रीय मंत्री कुलदीप चौधरी ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इस मौके पर अशोक चौहान ने कहा कि 15 से 30 अक्तूबर तक ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह प्रत्येक जिले में प्रवास करेंगे। सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर टोलियां बनाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे।
चौहान ने कहा कि शनिवार से 13 अक्तूबर तक सभी मंडलों के प्रवासी बैठक कर किसानों की चर्चा करते हुए प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान व संचालन जिला महामंत्री चौधरी भोला सिंह रावत ने किया।
बैठक में नीरज प्रताप सिंह, ओमवीर प्रधान, गोपाल सिंह चौहान, मोहन सिंह आर्य, योगेश शर्मा, छीतर सिंह, संजय शर्मा, संदीप सिसोदिया, संजय राणा, राजकुमार गुप्ता, अरुण चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज उपाध्याय, संजीव चौधरी, हरिओम चौधरी, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेश तोमर, रामप्रकाश शर्मा, विक्रांत शर्मा, धर्मवीर सिंह आदि थे। संवाद