फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में फूंका पाक का झंडा, आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
हाथरस : एसडीएम सदर को ज्ञापन देते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने यहां प्रदर्शन करते कमला बाजार चौराहे पर पाकिस्तान के झंडे के साथ आतंकवाद का पुतला फूंका। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को यहां कमला बाजार में एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कश्मीर में हिंदुओं की हत्या का विरोध करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तानी झंडे और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर वहां पहुंचे एसडीएम सदर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, नरेंद्र सिंह, पदम सिंह, हर्षित गौड़, योगेश राठौर, मनोज वार्ष्णेय, रमेशचंद्र, मनोज द्विवेदी, महेश वर्मा, सोनू भारती, केके कश्यप आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें