संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सामाजिक संस्था मानव कल्याण के बैनर तले रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मुरसान गेट स्थित जय केला माई ब्लड बैंक पर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर ने भारत माता के छवि चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
रामेश्वर ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन जन सेवा का ऐसा कार्य है, जो लोगों को जीवन देने में सहायक होता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर ने कहा कि जब किसी दुर्घटना या ऑपरेशन या अन्य किसी परिस्थिति में खून की आवश्यकता होती है, तब लोगों को इसका महत्व पता चलता है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।
संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, जिला महामंत्री कन्हैया वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल ने कहा कि शिविर में 38 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। संस्था द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय एवं श्वेता दिवाकर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में नगर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण गोपाल केजी, कोषाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, मानव कल्याण की युवा जिलाध्यक्ष श्रुति मिश्रा, भवतेश मिश्रा, संयोजक अमरीश शर्मा, नरेश अग्रवाल, पुनीत पोद्दार, कृष्णा शर्मा, शुभम एलानी, भवतोष मिश्रा, अनूप अग्रवाल, विजय वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।