न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शहर में कई स्थानों पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की मौजूदगी में शिविर लगाए गए। इसमें काफी लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
सोमवार को मोहनगंज में शेखर वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि जनता में वर्तमान मोदी और योगी सरकार को लेकर बहुत उत्साह है और लोग अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। अपनी साफ छवि और ईमानदार काम के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।
शिविर में आरसी गोला, पवन रावत, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, अनूप वार्ष्णेय, रूपेश गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, विकास अग्रवाल आदि थे। शहर के कमला बाजार में भाजपा नेता संध्या आर्य के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। इस मौके पर संस्थापक सदस्य रमेशचंद्र आर्य, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, डॉ. ललतेश शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, राजू राज, मुकेश सोनी, अमन पाराशर, ऋतु गौतम आदि थे। संवाद