हाथरस : सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का जिला कार्यालय पर कार्यक्रम के दौ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक रावत नगर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उनका सबसे पहले जोशीला स्वागत किया गया।
बैठक में वंदना यादव ने कहा कि महिलाओं के हित में सबसे ज्यादा काम अखिलेश सरकार ने किए थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग दुखी है। महंगाई और अपराध चरम पर हैं। ऐसे में जनता अखिलेश यादव की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। अखिलेश जी के कार्यक्रमों में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है।
उससे यह भी स्पष्ट है कि सपा अगले चुनाव में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव की तैयारी करने की अपील की। इससे पहले जिलाध्यक्ष सुनीता यदुवंशी ने उनका जोशीला स्वागत किया। बैठक में अनीता सिंह, शायरा बानो ने विचार व्यक्त किए। संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने किया। संवाद