फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धर्मगुरुओं से की आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से आपसी भाईचारा, सौहार्द व प्रेम बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए बयान को लेकर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द व अमन खराब हो, बल्कि नगर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण को कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार सिंह, एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई तसब्बुर अली, एसआई राजेश यादव, एसआई शमीम अहमद, अमित चौधरी, के अलावा मोहम्मद कासिम रजा, नासिर खां, शकील खां, इसलाम, रफीक, लाल मोहम्मद, जहांगीर खां, निजाम रजा, जाकिर रजा, वसीम, इंतजार, शकील खां, सुलेमान, पप्पन, इकबाल मलिक, राजुद्दीन, शाकिर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें