फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गबन के मामले में सहकारी समिति सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव मीरपुर स्थित आत्मनिर्भर सहकारी समिति के सचिव को गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सचिव ने उच्चाधिकारियों को स्पष्टीकरण नहीं दिया है। आत्मनिर्भर सहकारी समिति नगला बीरबल के सचिव को उक्त समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।
31 मई को वसूली अभियान के अंतर्गत अपर जिला सहकारी अधिकारी टीम के साथ आत्मनिर्भर सहकारी समिति मीरपुर पहुंचे। इस दौरान सचिव जितेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में सचिव ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है। इसके बाद टीम बिना सचिव के वसूली के लिए क्षेत्र में निकल गई। समिति सचिव द्वारा बकायेदारों की सूची टीम को उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन

इस सूची में शामिल बकायेदार भगवती प्रसाद पुत्र भूप सिंह निवासी फरसौटी से तगादा किया गया तो बकायेदार ने बताया कि वह 2020 में ही ऋण अदा कर चुका है। साक्ष्य के रूप में बकायेदार ने दो रसीदें टीम के सामने पेश की, जो सही पाई र्गइं। इससे पता चला कि समिति सचिव द्वारा धोखाधड़ी कर वसूली की धनराशि को बैंक खाते में जमा न कर करीब एक लाख रुपये का गबन कर बैंक को नुकसान पहुंचाया गया है। सचिव जिला प्रशासनिक कमेटी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा इस मामले में सचिव से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है, इसलिए अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और गबन के मामले में सचिव जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल वह समिति कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर सहकारी समिति नगला बीरबल के सचिव अरविंद कुमार गौतम को इस समिति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहकारिता सतपाल सिंह को इस मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। कार्रवाई के संबंध में शाखा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया है। एडीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि मीरपुर के सचिव पर गबन का आरोप है। उनके खिलाफ गबन की कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें