फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईस्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे सातों ब्लॉकों और चारों तहसीलों के सभी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सातों ब्लॉकों सहित चारों तहसीलों के सभी कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा जोड़ा जाएगा। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपी डेस्को विनीत कुमार ने स्वान 2.0 की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में यहां ई-गर्वनेंस सेल ने स्थानीय स्तर पर सभी कार्यालयों में हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने की कार्यवाही तेज कर दी है।
स्वान 2.0 योजना के तहत जिला मुख्यालयों, तहसीलों व ब्लॉकों में इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इसके तहत सभी कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट मुहैया कराया जाएगा। लखनऊ से आने वाली इंटरनेट कनेक्टिविटी की लाइन को फिलहाल जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित कार्यालयों को अपनी केबल डालकर यहां से नेट की कनेक्टिविटी दी जाएगी। ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि स्वान 2.0 के तहत शीघ्र ही सभी सरकारी कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा। ब्लॉकों व तहसीलों के सभी कार्यालयों में हाईस्पीड इंटरनेट होने से तकनीकी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आम लोगों के ऑनलाइन होने वाले कामों भी तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन

ज्यादातर दफ्तरों में है कनेक्टिविटी बाधा की समस्या
हाथरस। जिले के ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट इंटरनेट सेवा या बीएसएनएल के जरिये इंटरनेट लिया जा रहा है। इस कारण अक्सर नेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी रही रहती है। नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत के कारण कई फाइलें भी अटकी रहती हैं। अब इन सभी कार्यालयों को भी हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें