फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अभद्रता की वजह से बिना टीका लगवाए लौटे लोग

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान सीएचसी पर बुधवार को टीकाकरण कराने के लिए इंतजार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए आए लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ लोगों का आरोप है कि इस केंद्र पर कुछ स्टाफ के लोग टीकाकरण कराने आए लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। उनके साथ धक्का-मुक्की की जाती है। इसकी वजह से बुधवार को लोग बिना टीका लगवाए ही वापस चले गए।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे से दस बजे तक सैकड़ों लोग टीकाकरण कराने के लिए आ गए। लेकिन वहां सुबह 10 बजे तक टीकाकरण शुरू नहीं हुआ। ऐसे में भीड़ देखकर काफी लोग वापस भी चले गए। इस दौरान कई लोगों ने बताया के वह पिछले कई दिनों से लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनका टीकाकरण नहीं हो सका है। वहीं कुछ लोगों का आरोप था कि उनके साथ वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्रता की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर पिछले तीन दिन से रोजाना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए आ रहा हूं, लेकिन वैक्सीन न होने की बात कह कर लौटा दिया जाता है। टीकाकरण संबंधी जानकारी लेने पर अस्पताल स्टाफ के लोग अभद्रता कर देते हैं और धक्का मार कर बाहर कर देते हैं। - अर्जुन सिंह निवासी ताजपुर मुरसान।
मेरे साथ के लोगों ने टीकाकरण करा लिया है। मैं भी दो दिन से लगातार सीएचसी पर टीकाकरण कराने के लिए आ रहा हूं। मुझे पहली डोज लगनी है, मैं यहां काफी देर से इंतजार में बैठा हूं, दस बजने को हैं, अभी अस्पताल में कई स्टाफ के लोग नहीं आए हैं। हमें अस्पताल से बाहर ही रोक दिया है। - रोहित निवासी नवीपुर मुरसान।
मुझे पहली डोज लगनी है, सोमवार से रोजाना सीएचसी पर आ रहा हूं। लेकिन वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। सुबह आठ बजे से ही बैठा हुआ हूं, दो घंटे हो गए अभी अंदर घुसने नहीं दिया है। अंदर अस्पताल में डोज लगाने वाले व पंजीकरण करने वाले भी नहीं आए हैं। - राधेश्याम निवासी मुरसान।
विज्ञापन

कई दिन से मैं रोजाना वैक्सीन लगवाने के लिए यहां पर आ रहा हूं। गांव से आते समय दोपहर हो जाती है। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। आज सुबह साढ़े आठ बजे आ गया था। लेकिन अस्पताल से बाहर खड़ा कर दिया है। - मान सिंह निवासी रामगढ़ मुरसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें