फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 28 ग्राम पंचायतों की कचरा प्रबंधन की कार्ययोजना पोर्टल पर की अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत जिले की 28 ग्राम पंचायतों की ठोस एवं तरल अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन की कार्ययोजना निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इनमें से 10 बेहतर कार्ययोजना को चयनित कर शासन स्तर पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। यह प्रस्तुतीकरण इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक देंगे।
शासन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कार्ययोजना को बनाने के लिए पूर्व में ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों, जूनियर इंजीनियर (जेई) और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रावधान को देखते हुए कार्ययोजना बनाने के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले की 28 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर निदेशालय को भेज दिया गया है। अब निदेशालय स्तर से इनमें से 10 ग्राम पंचायतों की बेहतर कार्ययोजनाओं को चयनित किया जाएगा। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों के माध्यम से निदेशालय में इसका प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) एके मिश्र ने बताया कि अब शासन स्तर से ग्राम पंचायतों के चयन होने का इंतजार है। इसके बाद प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें