न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम सदर विपिन शिवहरे ने निर्णय लिया है कि धारा 151 / 107 / 116 से संबंधित सभी मुल्जिम निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से दो छायेदार या फलदार पौधे अपने मोहल्ले, गांव या खेत में लगाएंगे। इन लोगों को अगली तारीखों पर पौधों सहित अपनी फोटो, डिजिटल फोटो उपजिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत करने होंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस यह भी तय किया गया है कि तहसील परिसर में यदि कोई तंबाकू, गुटखा आदि खाकर थूकता हुआ पकड़ा गया तो उसका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि लिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि उस व्यक्ति को अनिवार्य रूप से एक पौधे लगाने होंगे और अपनी फोटो सहित उपजिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा। संवाद