हाथरस : सीएमओ कार्यालय स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाते किशोर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके कॉलेज में ही कोरोना का टीका लगाया जाना शुरू हो चुका है। मंगलवार को जिलेभर के 22 कॉलेजों के 1810 विद्यार्थियों को कॉलेजों में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
15 से 18 वर्ष तक की उम्र वाले किशोरों को कोरोना का टीकाकरण शुरू हो चुका है। इसे लेकर शासन व प्रशासन काफी गंभीर है। मंगलवार से कॉलेजों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा टीकाकरण की शुरुआत की गई, जिससे ज्यादा से ज्यादा किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा सके और वह सुरक्षित रखे जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले के 22 कॉलेजों में कोरोना की टीकाकरण किया गया, जिसमें 1810 विद्यार्थियों को कोरोना के टीके की पहली खुराक दी गई। यह अभियान लगातार चलता रहेेगा। संवाद