एमएल इंटर कॉलेज में छात्रों को टीका लगवाते छात्र। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
किशोरों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभा युद्ध स्तर पर जुट गया है। दूसरे दिन मंगलवार को 300 किशोरों ने टीके लगवाए। एसडीएम विपन शिवहरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर टीकाकरण पर नजर बनाए हुए हैं। कस्बा के एमएल इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर 117 छात्र-छात्राओं तथा जनता इंटर कॉलेज में 140 छात्र एवं छात्राओं को कोरोना का टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कॉलेजों में कोरोना टीका लगवाने के बाद किशोरों को एक कमरे बैठा कर रखा। जब उनको टीका से कोई परेशानी नहीं हुई तब उनको घर जाने दिया। सीएचसी पर 43 किशोरों ने टीका लगवाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि टीम ने लगभग 1500 लोगों को टीका लगाया है।
बुधवार को क्षेत्र के एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड मानिकपुर, केएस इंटर कॉलेज महरारा एवं गांधी इंटर कॉलेज मांगरू में शिविर लगाकर वहां के 15 साल ऊपर की उम्र के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।