फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 20 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग एक किशोरी ने दो दिन पहले घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि किशोरी के गांव का ही रहने वाला आरोपी सोहेल बीते कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। वह आए-दिन उसे छेड़कर तंग कर रहा था। आरोपी के डर से किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। आरोपी ने 18 अगस्त को भी किशोरी के साथ अश्लील हरकत की।

इससे परेशान किशोरी ने एक बार खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस ने दलित  किशोरी के पिता की शिकायत पर   आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो अधिनियम व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज करने के कुछ ही देर बाद आरोपी सोहेल को गिरफ्तार भी कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें