फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हत्यारोपी को गोली मारी, घायल

Sun, 20 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी को विपक्षियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना शनिवार शाम की बताई गई है। 
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के गांव भैसार निवासी 26 वर्षीय बसंत कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम खेत से वापस घर आ रहा था, तभी घर के नजदीक पहुंचते ही उसे विपक्षी राजबहादुर ने अपने बेटों वीरपाल व चरन सिंह के साथ मिलकर घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज  करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली उसके पेट में लगी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घर वालों और गांव के अन्य लोगों के आ जाने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पांच वर्ष पहले राजबहादुर के बेटे अर्जुन की रुपयों के लेन-देन के कारण हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बसंत और उसके  भाई कल्लू, साधू, मंगली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो साल पहले बसंत अपने दो भाइयों के साथ जमानत पर छूट आया था लेकिन मंगली अभी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें