फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर करने पर भड़के दबंग दरोगा

Fri, 25 Dec 2015 11:53 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। वाहन चेकिंग के दौरान एक मौलाना की बाइक सीज करने पर मुरसान गेट चौकी इंजार्च विपिन यादव को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। मौलाना ने आलाधिकारियों से मिलकर दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जबकि दरोगा विपिन यादव का कहना है कि मौलाना ने चेकिंग कर रहे एक अन्य दरोगा के साथ अभद्रता की थी। बिना वजह अपने ऊपर कार्रवाई से खिसियाए यादव ने आला पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोतवाली में प्रेसवार्ता बुला ली। इससे पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। कई थानाध्यक्ष विपिन को मनाने कोतवाली पहुंचे। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद विपिन यादव प्रेसवार्ता न करने पर मान गए। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका लाइन हाजिर किए जाने का आदेश वापस ले लिया जाएगा।  
विज्ञापन

यादव के मुताबिक जिले के एक बड़े मदरसे के मौलाना की बाइक को ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस आदि जरूरी कागजात नहीं होने पर सीज किया गया था।
मौलाना के दर्द को सुन एक नेता ने अधिकारियों के कान मरोड़े थे। अधिकारियों ने बिना देर किए और सच्चाई को जाने विपिन यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन अधिकारियों का यह दांव उल्टा पड़ गया। मामला अगर शासन तक पहुंच जाता और सरकार इसे गंभीरता से लेती तो आलाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। पहले भी दो बार विपिन के खिलाफ कार्रवाई करने में अधिकारी जल्दबाजी दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें