फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए हिसार में छापा

Fri, 25 Dec 2015 11:53 PM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव सुखमनपुर में पशु बाड़े में रखी नशीली दवाइयों के पकड़े जाने के मामले में आरोपी महेंद्र को शुक्रवार को पुलिस ने पुन: कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं पुलिस टीम ने महेंद्र के बयानों पर उसे नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले दोनों मेडिकल के संचालकों की धरपकड़ के लिए सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत दिनों रतिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव सुखमनपुर में महेंद्र सिंह के घर के पास बने उसके पशु बाड़े से काफी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थी।

जिसके बाद ड्रग विभाग व पुलिस ने रतिया स्थित महेंद्र के सत्यम मेडिकल स्टोर पर जांच कर उसे सील कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार के बाद पुलिस रिमांड के दौरान महेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसको नशीली दवाइयां रतिया स्थित हिंदूस्तान मेडिकल और सिरसा के आरके मेडिकल का संचालक सप्लाई करता था।

उसके बयानों के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों मेडिकल संचालकों की गिरफ्तारी के लिए मेडिकल संचालकों के ठिकानों पर रेड भी मारी लेकिन दोनों संचालक उनके हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी। वहीं पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी महेंद्र को शुक्रवार को फिर से कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें