फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स गाड़ी से टकराई कार महिला की मौत, दो घायल

Mon, 24 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा रोड पर भूसे से भरी मैक्स से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति और कार में सवार एक अन्य महिला को गंभीर चोट पहुंची है। दोनों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एटा के अवंतीबाई नगर की रहने वाली 40 वर्षीय विमलेश अपने पति शीलेंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद और मीना पत्नी जयपाल सिंह निवासी सराय रोड, अलीगंज, एटा के साथ नोएडा से अपने घर लौट रही थीं। तीनों यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए राया के रास्ते हाथरस होकर एटा जा रहे थे। सोमवार को ओढ़पुरा तिराहे पर उनकी कार भूसे से भरी मैक्स गाड़ी में पीछे से जा घुसी। हादसा काफी जबरदस्त था।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई। एंबुलेंस में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां विमलेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि शीलेंद्र और मीना को रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सदर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि शिकायत मिलने पर आरोपी मैक्स चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें