फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 12:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रूपेंद्र बाइक पर सवार होकर अपनी कासगंज स्थित ससुराल अथिया जा रहा था। गांव हबीपुर के पास कासगंज की तरफ से आती कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक चला रहा रूपेंद्र गंभीर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रूपेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जून की रात्रि लगभग आठ बजे सिकंद्राराऊ-कासगंज मार्ग पर कासगंज की तरफ आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में विजयगढ़ के गांव आलमपुर कठेरा निवासी 25 वर्षीय रूपेंद्र पुत्र पप्पू सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी कासगंज स्थित ससुराल अथिया जा रहा था। गांव हबीपुर के पास कासगंज की तरफ से आती कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक चला रहा रूपेंद्र गंभीर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक रूपेंद्र के पिता पप्पू सिंह ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें