हरदोई। जिले में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मिले, जिससे स्वास्थ्य महकमेेे में हड़कंप मच गया। महकमे में अलर्ट जारी हो गया है। विभाग ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
जिले में कोरोना की पहली व दूसरी लहर का प्रकोप भयावह रहा, जिसमें अपनों को खोने के बाद यादों में लोग कोरोना के उस हालात को भूल गए। वहीं, हाल में ही तीसरी लहर भी होकर गुजर गई, जिसमें संक्रमितों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन संक्रमित घर में रहकर स्वस्थ हो गए।
जिससे तीसरी लहर का खास असर नहीं दिखा। वहीं, हॉल ही में चौथी लहर की चेतावनी जारी हो गई। जिसके चलते अपर स्वास्थ्य निदेशक ने दो दिन पूर्व नयागांव स्थित कोविड एल-2 अस्पताल की तैैयारियां परखीं थी।
वहीं, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी सूची में अहिरोरी की युवती, एक बालिका और कोडरा की एक महिला समेत कोरोना के तीन संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि एक दिन में तीन संक्रमित मिले हैं।
यह कोरोना की चौथी लहर का अलर्ट हैै। इससे लिए अभी से सावधानियां बरतना बेहतर होगा। बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कर बिना मॉस्क घर से बाहर न जाएं।