फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मां के दरबार में भक्तों की लगेंगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चैत्र नवरात्र का आगमन शनिवार (आज) से शुरू हो रहे हैं। इस पावन पर्व को मनाने के लिए हर तरफ उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

माता के मंदिर सज धजकर तैयार हो गए, वहीं घरों में कलश स्थापना की तैयारियां भी की जा रही हैं। पूजन सामग्री के साथ मां के श्रृंगार की सामग्री और चुनरी आदि की भी खरीदारी हो रही है।
नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र पर्व पर देवी भक्त सभी व्यसनों को छोड़कर मां की आराधना में ही लीन रहते हैं। लोगों द्वारा सुख समृद्धि की कामना के साथ देवी मंदिरों में मत्था टेक कर महामाई की पूजा अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

शनिवार के दिन से शुरू हो रहे इस पर्व के अवसर पर घरों में कलश स्थापना और मंदिरों में पूजा अर्चना की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को भी देवी मंदिरों को सजाने संवारने का काम चलता रहा। पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की गई।
प्रमुख रूप से रोली, चंदन, चुनरी, फूल माला, पुष्प, फल एवं मिष्ठान के अलावा मिट्टी के कलश एवं नारियल, तूल, कलावा, गरीगोला एवं पंचामृत बनाने के लिए मेवा की खरीदारी हुई।
पुरोहितों को दान में देने के लिए वस्त्रों के अलावा मां के श्रृंगार की सामग्री भी खरीदी गई। मां दुर्गा की मूर्तियों एवं चित्रों के अलावा आम के पत्ते, केले के पत्ते दूर्वा आदि जरूरी सामग्रियों का भी प्रबंध किया गया।
शनिवार को कलश स्थापना
आचार्य सुनील ने बताया कि चैत्र नवरात्र दो अप्रैल शनिवार से शुरू हो रहे है। कलश स्थापना के लिए प्रात: छह बजे से सुबह आठ बजे तक कलश स्थापना के लिए सबसे ज्यादा शुभ समय है।
जगरातों और भंडारों की रहेगी धूम
चैत्र नवरात्र दो अप्रैल को नव संवत्सर के साथ शुरू हो रहे हैं। हिंदी पंचांग नववर्ष के दिन से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों से घरों में आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान मां के जगरातों के साथ भंडारों की धूम रहेगी। शुक्रवार को भी मंदिरों पूजा-अर्चना को लेकर जरूरी तैयारी करने का कार्य चलता रहा। शहर के आर्यकन्या पाठशाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
मंदिर परिसर को सजाने के साथ मूर्तियों को सजाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें