फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी विवाहिता की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार निवासी ग्राम पुरवावां थाना मल्लावां ने बताया कि उन्होंने पुत्री प्रीती (23) का विवाह अप्रैल 2020 में सदरपुर निवासी अजीत के साथ किया था। शादी के बाद से ही अजीत, सास व नंद दहेज में 80 हजार रुपये की मांग कर बेटी को परेशान करने लगे। शादी करवाने वाले रामजीवन ने भी उस पर रुपये देने के लिए दबाव बनाया।
बताया कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद सीओ विशाल यादव व कोतवाल राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पति, सास व नंद व रामजीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें