फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
किसान सहयोग सेंटर में डीएपी की उपलब्धता जांचते उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उपनिदेशक कृषि ने बुधवार को शहर में बिलग्राम रोड पर स्थित किसान सहयोग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन में डीएपी का स्टॉक 80 बोरी दर्ज था, जबकि मौके पर बीस बोरी डीएपी ही मिली। इसके अलावा खाद बिक्री का लाइसेंस भी दुकानदार नहीं दिखा पाया। 60 बोरी को हेरफेर मिलने पर उपनिदेशक के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में डीएपी की कालाबाजारी समेत कई अन्य शिकायतें प्रशासन को मिल रही हैं।
इस पर जांच के लिए डीएम अविनाश कुमार ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर खाद की दुकानों पर जांच करने और औचक निरीक्षण के निर्देश दिए थे। बुधवार को उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने मेसर्स किसान सहयोगी सेंटर बिलग्राम रोड हरदोई का निरीक्षण किया।
उपनिदेशक ने बताया कि मौके पर डीएपी का स्टॉक महज 20 बोरी का था, लेकिन दुकान पर उपलब्ध प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में 80 बोरी डीएपी की उपलब्धता दर्ज थी। दुकानदार लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। उपनिदेशक कृषि की रिपोर्ट पर जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

खाद वितरण में अनियमितता, लाइसेंस निलंबित
जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि मेसर्स आईएफएफडीसी नीर को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दुकानदार खाद के वितरण और व्यापार में अनियमितता कर रहा है। उर्वरक संबंधी अभिलेखों में भी हेरफेर हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें