फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की मंजूरी का उत्साह, बनाना भूल गए कटरी वालों की राह

विज्ञापन
अर्जुनपुर के निकट पड़े पुल बनाने में इस्तेमाल होने वाले पैंटून। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कटरी के इलाके में रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर में पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद लाक निर्माण विभाग इस बार पैंटून पुल बनाना ही भूल गया। इसके कारण इलाके के 22 गांवों के लगभग डेढ़ लाख लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पैंटून पुल न बनने के कारण लोगों को लंबा फेरा लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। वह लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की लापरवाही को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर आवागमन के लिए पैंटून पुल बांधा जाता है। हर वर्ष 15 अक्टूबर को यह पुल बांध दिया जाता है और फिर जून में पुल को खोल दिया जाता है। यहां स्थायी पुल के निर्माण की मांग साढ़े चार दशक से चल रही थी, जो क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से पूरी हो गई है। अर्जुनपुर में पक्का पुल बनाए जाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूर किया जा चुका है।
निविदा प्रक्रिया आदि पूरी होने के बाद निर्माण सामग्री भी निर्माणस्थल पर पहुंचने लगी है। पुल का निर्माण पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने आवागमन के लिए हर वर्ष बनाया जाने वाला पैंटून पुल बनवाया ही नहीं। दरअसल कटरी के इलाके के 22 गांवों के लगभग डेढ़ लाख लोग पैंटून पुल से ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद तक जाते हैं लोग
पैंटून पुल से होकर लोगों को फर्रुखाबाद, हरदोई और सवायजपुर जाने में आसानी होती है। इसके न बनने के कारण बाशिंदों को लंबा फेरा लगाना पड़ रहा है। विभागीय नियमों के मुताबिक पैंटून पुल 15 अक्टूबर तक तैयार कर दिया जाता है और फिर बारिश शुरू हो से पहले जून में खोल दिया जाता है। कुल मिलाकर अफसरों की लापरवाही डेढ़ लाख लोगों पर भारी पड़ रही है।
जिम्मेदारों की सुनिए
लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता एचडी अहिरवार ने बताया कि पैंटून पुल अर्जुनपुर में बनाया जाएगा। अक्टूबर में बाढ़ आ जाने के कारण पैंटून पुल नहीं बनाया जा सका था। अब बाढ़ का पानी उतर चुका है तो अगले एक सप्ताह में पैंटून पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें