फोटो-15- मृतक राधेश्याम के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नबाब नगर में बुधवार की रात किसान का शव कमरे में रस्सी केे फंदे से लटका मिला। घटना पर परिजनों ने चुप्पी साध ली है। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नबाब नगर निवासी राधे श्याम (40) खेेती करता था। बुधवार देर रात वह घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुुलिस को दी। घटना के बाबत परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसान ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।