बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर निवासी पुनीत (35) ट्रैक्टर चालक था। बुधवार देर शाम वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। उसके साथ गांव निवासी उमेश (38) भी था।
रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पसनेर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सामनेे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर पुनीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मृतक शव को बाहर निकाल कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई अबरार हुसैन ने बताया कि चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।