फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिलेगा भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
फोटो-12- तहसील में नामांकन कक्ष के बाहर निकलते जिला अधिकारी अविनाश कुमार साथ में एडीएम वंदना त्रिव? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एमएलसी चुनाव स्थानीय निकाय के लिए निर्वाचन आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि है। ऐसे में चुनाव में अकेले बचे भाजपा प्रत्याशी को 24 मार्च को निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन एवं नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच था। बुधवार को अप्रत्याशित रूप से सपा प्रत्याशी रजीउ्द्दीन ने अपना पर्चा वापस ले लिया तो इकलौते प्रत्याशी बचे भाजपा के अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
नामांकन प्रक्रिया स्थल तहसील परिसर में बुुधवार को उस वक्त चर्चाएं शुरू हो गई जब सपा प्रत्याशी आए और पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद नामांकन कक्ष से आरओ डीएम अविनाश कुमार एवं एडीएम वंदना त्रिवेदी भी वापस अपने दफ्तरों की ओर लौट गए, तो निर्वाचन कार्यालय में चल रही चुनाव की तैयारियां भी थम गईं।

फोटो-13- नामांकन कक्ष के बाहर तैनात पुलिस बल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें