फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-31-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा तिराहा के पास बुधवार तड़के ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत हो गईं। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुरखेड़ा निवासी नसीम अहमद उफ पप्पी (35) डीसीएम चलाता था। मंगलवार को वह डीसीएम में पानी की टंकी लादकर लखनऊ जा रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बुधवार तड़के पचकोहरा तिराहा के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। घटना में नसीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुरसा थानाध्यक्ष
अरविंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पास में मिले अभिलेखों और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर मृतक का भाई बशीर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा। बशीर ने बताया कि नसीम के परिवार में पत्नी फलक है। दो भाईयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें