फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता हत्यारोपी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्सी में पांच दिन से लापता हत्यारोपी का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखकर जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्सी निवासी छत्रपाल (46) मजदूरी करता था। पांच दिन पूर्व बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता उसका शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। भाई शैलेंद्र ने बताया कि छत्रपाल अविवाहित था। वह 20 साल पहले गांव के कुछ लोगों के साथ लखनऊ मजदूरी करने गया था। वहां एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। हत्या के मामले में छत्रपाल व उसके तीन साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। बताया कि एक वर्ष पूर्व वह जमानत पर जेल से रिहा होकर घर आया था। तब से घर में रहकर मजदूरी करता था। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि छत्रपाल 28 अगस्त से लापता था। रविवार को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस का दावा है कि शराब पीने का आदी होने के कारण फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें