हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लीलापुरवा में जर्जर दीवार गिरने से गली से गुजर रहे बालक की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
लीलापुरवा मजरा जमुही निवासी बच्चेलाल की पक्की दीवार काफी जर्जर थी। मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे गांव का ही भाइराम का पुत्र अंकुल (10) गली से गुजर रहा था। इसी दौरान जर्जर दीवार ढह गई और अंकुल इसके मलबे में दब गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाया, लेकिन तब तक अंकुल की मौत हो गई। अंकुल तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।