फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में लगी आग, दस लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में दिवाली की रात कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लगभग दस लाख रुपये के कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी मनोज अग्निहोत्री का कस्बे में पुराने अस्पताल के निकट कंप्यूटर सेंटर है। इसमें लगभग तीस कंप्यूटर सिस्टम लगे थे। गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर सेंटर में आग लग गई। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब मनोज सेंटर पर सफाई करने गए। सेंटर पर बने हॉल में रखे कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के अन्य आइटम जले पड़े थे। मनोज के मुताबिक लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें