फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटने से बाबा-पौत्र की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी पड़ी बोलेरो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर गडकरी गांव के निकट मंगलवार देर शाम बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार बाबा-पौत्र की मौके पर मौत हो गई। चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपार निवासी रामगोपाल (55) खेती करता था। रामपुर निवासी उसके साढू होरीलाल की बेटी की मंगलवार को मौत हो गई थी। राम गोपाल पत्नी श्रीदेवी (52), बेटे व्यास (28), पौत्र गुलशन (6), विनीता (32), आशा (26) के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में बघौली प्रतापनगर मार्ग पर गडकरी गांव के निकट बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसे में बोलेरो के नीचे दबकर रामगोपाल व उसके पौत्र गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बघौली निवासी चालक रंगेलाल (35), रामश्री, व्यास, आशा व विनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राहगीरों ने बोलेरो के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। बघौली थानाध्यक्ष सोनपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल कछौना थाना क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें