फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बोलेरो पलटने से बाबा-पौत्र की मौत, अंतिम संस्कार में होने जा रहे थे शामिल, पांच घायल

Tue, 26 Oct 2021 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हरदोई में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाबा-पौत्र की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के बघौली कछौना कोतवाली क्षेत्र में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर गडकरी गांव के निकट मंगलवार देर शाम बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार बाबा-पौत्र की मौके पर मौत हो गई। चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपार निवासी रामगोपाल (55) खेती करता था। रामपुर निवासी उसके साढू होरीलाल की बेटी की मंगलवार को मौत हो गई थी। राम गोपाल पत्नी श्रीदेवी (52), बेटे व्यास (28), पौत्र गुलशन (6), विनीता (32), आशा (26) के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

रास्ते में बघौली प्रतापनगर मार्ग पर गडकरी गांव के निकट बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो के नीचे दबकर रामगोपाल व उसके पौत्र गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बघौली निवासी चालक रंगेलाल (35),  रामश्री, व्यास, आशा व विनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने बोलेरो के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। बघौली थानाध्यक्ष सोनपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल कछौना थाना क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें