फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समय सारणी से कराएं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति को लेकर संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। परिवर्तित समय सारिणी के तहत ही छात्र आवेदन करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 से 12, अन्य दशमोत्तर से संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्रों को छात्रवृत्ति विवरण करने के लिए संशोधित समयसारणी जारी की गई है।
इस समय सारणी को विभागीय वेबसाइट माइनॉरिटी वेलफेयर डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन, एनआईसी की वेबसाइट स्कालरशिप डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबंधक व प्रधानाचार्य समस्त शिक्षण संस्थान व मदरसा को निर्देशित किया गया है कि समयसारणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें